Kota Master Plan 2031

Download Kota Master Plan 2031 PDF or high quality & high resolution image in JPG, PNG or WEBP format using the direct download links given below.

| By Pradeep Ronze

Kota Master Plan 2031 - File Information

Map Name Kota Master Plan 2031
Available Formats WEBPPDFJPGPNG
WEBP Size1.19 MB
PDF Size9.51 MB
JPG Size3.59 MB
PNG Size8.06 MB
No. of Pages in PDF2
Image Height3529 Pixels
Image Width2551 Pixels
Category Master Plans
Related

Kota Master Plan 2031 - Preview

Kota Master Plan 2031 Preview in Large Size
0 likes
love / feedback 0 Comments
share this map Share
report this map Report

Kota Master Plan 2031 - Summary

नगर नियोजन विभाग ने कोटा के तीसरे मास्टर प्लान 2031 का संशोधित प्रारूप स्वीकृत करते हुए इसे लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। मास्टर प्लान की योजना में कुल 115 गांवों को शामिल किया गया है। इससे पहले 2001 में वर्ष 2023 के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में 64 गांव शामिल किए गए थे। बाद में 2010 में अधिसूचना जारी कर 33 गांव और शामिल किए गए।

इनमें बूंदी जिले के 11 राजस्व गांव भी शामिल हैं। वर्ष 2014 में कैथून का मास्टर प्लान लागू होने के कारण चार गांव उसमें शामिल हो गए। मास्टर प्लान के अनुसार 2031 तक शहर की आबादी 21 लाख होने का अनुमान है। इसके अनुसार शहर को 1 लाख 98 हजार एकड़ जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। मास्टर प्लान में नए हवाई अड्डे, तीन नए बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए भूमि प्रस्तावित की गई है। 2031 तक शहर की आबादी को देखते हुए तहत 62 हजार एकड़ विकसित क्षेत्र होगा। इसमें रानपुर व शंभुपुरा को ग्रोथ सेन्टर के रूप में घोषित किया जाएगा। इन्हें पृथक योजना क्षेत्र माना जाएगा।

रानपुर ग्रोथ सेन्टर

रानपुर को रोजगारोन्मुखी नियोजित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां वाणिज्यिक, भण्डारण, गोदाम, सेटेलाइट अस्पताल, बस अड्डा, ट्रक टर्मिनल, सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी के लिए करीब 6 हजार 272 एकड़ भूमि उपलब्ध होगी। यहां आवासीय क्षेत्र केवल 22.76 प्रतिशत ही रहेगा। इसके लिए 1 हजार 490 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

शंभुपुरा ग्रोथ सेन्टर

शंभुपुरा ग्रोथ सेन्टर को 4 हजार 835 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें आवासीय क्षेत्र 28.23 प्रतिशत होगा, आवासीय क्षेत्र के लिए 1310 एकड़, व्यावसायिक के लिए 315 एकड़, औद्योगिक के लिए 78 एकड़, सरकारी-अद्र्ध सरकारी के लिए 49 एकड़, मनोरंजन के लिए 330 एकड़, सार्वजनिक एवं अद्र्धसार्वजनिक क्षेत्र 318 एकड़, हाईवे एवं अन्य विकसित क्षेत्र 980 एकड़, परिसंचरण क्षेत्र 1260 एकड़ होगा। जलाशय के लिए 195 एकड़ भूमि उपलब्ध होगी। इस क्षेत्र में आवासन मंडल द्वारा भी आवासीय योजना विकसित किए जाना प्रस्तावित है।

Kota Master Plan 2031 - Download Links

  • WEBP 1.19MB
  • PDF 9.51MB
  • JPG 3.59MB
  • PNG 8.06MB
Please select a file type you wish to download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*