Sikar District Map - File Information
Map Name | Sikar District Map |
---|---|
Available Formats | WEBPPDFJPGPNG |
WEBP Size | 0.23 MB |
PDF Size | 0.28 MB |
JPG Size | 0.70 MB |
PNG Size | 1.88 MB |
No. of Pages in PDF | 1 |
Image Height | 2772 Pixels |
Image Width | 2142 Pixels |
Category | India |
Related | Rajasthan District Maps |
Sikar District Map - Preview

Sikar District Map - Summary
सीकर जिला राजस्थान राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में झुन्झुनूं, उत्तर-पश्चिम में चूरू, दक्षिण-पश्चिम में नागौर और दक्षिण-पूर्व में जयपुर जिले की सीमायें लगती हैं। यह अपने उत्तर-पूर्वी कोने पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले को छुता है।
सीकर जिले का कुल क्षेत्रफल 7742.43 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 26,77,333 है। सीकर, चुरू और झुंझुनूं जिले मिलकर राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। सीकर का प्राचीन नाम “वीर भान का बास” था।
सीकर शहर जिला मुख्यालय है, जिसमें 10 उपखंड हैं – सीकर, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, खंडेला और धोद। यह जयपुर राज्य (जागीर) का सबसे बड़ा ठिकाना था जो की पहले नेहरावती के रूप में जाना जाता था। सीकर, ठिकाना सीकर का राजधानी शहर था। यह चारों ओर से ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। जिनमें सात दरवाजे बने हुए है। ये सात दरवाजे बावरी गेट, फतेहपुरी गेट, नानी गेट, सूरजपोल गेट, दुजोद गेट पुराना, दुजोद गेट नया और चांदपोल गेट हैं। सीकर का प्राचीन नाम “वीर भान का बास” था ।
सीकर पर्यटन के लिए एक बहुत ही मनोहर और आकर्षक स्थान है। प्राचीन हवेलियों, मंदिरों और किलों पर की गई भित्ति-चित्रकारी (फ्रेस्को पेंटिंग) विदेशों से पर्यटकों को लुभाती है। सीकर शाही शेखावत राजाओं का राज्य था। आज भी कई शाही शेखावत परिवार सीकर में रहते हैं। भारत के पूर्व राष्ट्र्पति श्रीमती प्रतिभा पाटिल एवं पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत का भी सीकर से सम्बन्ध रहा है।
Sikar District Map - Download Links
- WEBP 0.23MB
- PDF 0.28MB
- JPG 0.70MB
- PNG 1.88MB